
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। जिले के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना शुक्रवार रात बंधुआ कला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मनियारी गोठवा अलीगंज में हुई। मृतक की पहचान अजय कुमार कोरी (27) पुत्र शिव कुमार कोरी के रूप में हुई है। उसने अपने घर में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।अजय की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पिता शिव कुमार, माता आशा देवी और पत्नी तारा देवी हैं। उसका छोटा भाई मुंबई में मजदूरी करता है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।सुबह परिवार वालों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बंधुआ कला थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल अपनी टीम (विजय कुमार पांडे, महेश मौर्य, धर्मेंद्र गुप्ता, मो फरहान) के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पिता की तहरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पिछली रात भी उसने शराब का सेवन किया था और उसकी अपनी पत्नी से कुछ वाद-विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं और कानून व्यवस्था सामान्य है।