news-details

युवक फंदे से लटका मिला, जांच शुरू

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS हैदरगंज थाना क्षेत्र के नक्कू के पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह 30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान दिर्गपाल पुत्र रामधन के रूप में हुई है। वह सुबह करीब सात बजे अपने घर के छप्परनुमा पशुबाड़े में गमछे के सहारे फंदे से लटके मिले। परिजनों की नजर पड़ते ही घर में कोहराम मच गया।दिर्गपाल अपने पीछे पत्नी और दो बेटे, 11 वर्षीय अंश और 8 वर्षीय शिवांश को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वह अपने दोनों भाइयों से अलग रहकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।सूचना पर पीआरबी-112 और हैदरगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।