
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी सेक्टर कैडर कैंपों की तैयारियों के साथ बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के कार्य को पूरा करने में जुटे हैं। रविवार को बसपा महासचिव श्याम कुमार और कोषाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट ने बंदोइया में बैठक कर बूथ कमेटी का पुनर्गठन किया।बैठक में अनुराग को सेक्टर सचिव एवं बूथ प्रभारी, लवकुश को बूथ अध्यक्ष, गोविंद कुमार को उपाध्यक्ष तथा अनुपम, मुकेश कुमार और संजय को संगठन सचिव बनाया गया।कुल रोशन एडवोकेट ने कहा कि सपा, भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने युवाओं को रोजगार के नाम पर निराश किया है। उन्होंने दावा किया कि मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में 18 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां देकर स्थायी रोजगार देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए लखनऊ में भागीदारी भवन बनाकर निशुल्क कोचिंग, आवास और भोजन की व्यवस्था की गई थी।श्याम कुमार ने कहा कि बसपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक दल पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रहे हैं और जातिवादी तथा आरक्षण विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की।