news-details

युवाओं को मिलेगा 25 लाख तक का लोन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत उद्योग क्षेत्र में नया कारोबार शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक का बैंक लोन दिया जाता है। पात्र आवेदकों को 25 से 30 प्रतिशत तक मार्जिन मनी सब्सिडी भी मिलती है।उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनाना है। 18 से 40 वर्ष आयु और न्यूनतम हाईस्कूल योग्यता वाले उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक बैंक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग आवेदकों को विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान है। इच्छुक युवा विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।