
पारदर्शी विकास ब्यूरो, कुशीनगर फाजिलनगर। विकास खंड फाजिलनगर के सुमही बुजुर्ग निवासी प्रदीप कुमार राव को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) युवा मोर्चा का लगातार तीसरी बार कुशीनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से जिले भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।सोमवार को सुभासपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर ने प्रदीप कुमार राव की पुनः जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की। जैसे ही यह सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।पुनर्नियुक्ति पर प्रदीप कुमार राव ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपकर जो विश्वास जताया गया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ दीन-दुखियों, असहायों तथा आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।उनकी नियुक्ति पर पूर्व विधायक रामकोला रामानंद बौद्ध, सुभासपा जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर, प्रदेश प्रवक्ता विजय राव, प्रदेश प्रमुख महासचिव युवा मंच दीपक सिंह, अक्षय राजभर, राघवेंद्र द्विवेदी, राकेश राजभर, चंदन राजभर, प्रिंस राजभर, अभिजीत चौरसिया, संतोष राजभर, रामसेवक राजभर, अरविंद राजभर, धीरज सिंह, अतुल पाण्डेय, डॉ. विनय गौतम, मुकुल राव, अनुराग सिंह, हैदर अंसारी, राजकुमार कुशवाहा, मोहन गुप्ता एवं राजकिशोर जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा उन्हें बधाई दी।पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि प्रदीप कुमार राव के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान और अधिक प्रभावी होगा।