news-details

यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या-01/2022) की तारीखों और परीक्षा केंद्रों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए कुल 3,539 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए पूरे प्रदेश से 8,68,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा 36 जनपदों में 614 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी।परीक्षा 03 और 04 जून 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार अपने डिटेल्स भरकर देख सकते हैं।30 मई 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल परीक्षा शहर की जानकारी मान्य नहीं होगी, परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।