news-details

यूपी सरकार गोशालाओं को ऊर्जा और रोजगार केंद्र बनाएगी

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

उत्तर प्रदेश सरकार ने गोबर गैस प्लांट लगाने की योजना को फिर से सक्रिय करने का फैसला किया है। प्रदेश की सभी 7416 गोशालाओं में गोबर गैस प्लांट संचालित किए जाएंगे, जिससे गोबर गैस वैकल्पिक ऊर्जा का स्रोत बनेगी। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी गोशालाओं में बर्मी कम्पोस्ट बनाने और गोकाष्ठ मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं।मंत्री ने गोवंश संरक्षण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया। उन्होंने गोशालाओं में भूसा भंडार, हरा चारा, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को कहा। 28 मार्च से 5 अप्रैल तक सभी 18 मंडलों में गोशालाओं का निरीक्षण किया गया।मंत्री ने कहा कि गोबर से निर्मित उत्पाद जैसे अगरबत्ती, धूपबत्ती, गोकास्ट, गोनाइन, गोअर्क आदि स्थानीय रोजगार सृजित करेंगे और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष भर हरे चारे और भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अमेठी जिले में गोशालाओं की स्थिति अभी भी ठीक नहीं है, कई स्थानों पर मृत गोवंशों का निस्तारण और भूसा खरीद में देरी देखी गई है। सीसीटीवी की कमी और टेंडर प्रक्रिया में देरी को भी सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।