news-details

यूपी में नौतपा का असर; 16 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS यूपी में नौतपा का आज तीसरा दिन है। प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पूर्वांचल के कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, जबकि बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। बांदा 47.4°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया।अयोध्या में भीषण गर्मी के बीच चलते सीएनजी ऑटो में आग लग गई। हादसे में ऑटो सवार यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। वहीं झांसी में सड़कों को ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।मौसम विभाग ने बुधवार को 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 35 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। आगरा, जालौन, झांसी, बांदा, हमीरपुर और महोबा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कई जिलों में हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

अगले 5 दिन का मौसम

  • 28 मई: पूर्वी यूपी में बारिश, पश्चिमी हिस्सों में हल्की बौछारें संभव
  • 29 मई: पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश, पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश
  • 30 मई: ज्यादातर जिलों में बारिश और गरज-चमक
  • 31 मई: हल्की बारिश जारी, लू से राहत
  • 1 जून: पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश के आसार

मौसम विभाग की सलाह

  • सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें
  • ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें
  • बासी और हाई प्रोटीन भोजन से परहेज करें
  • बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है
  • किसानों को फसलों की सिंचाई जारी रखने और जानवरों को छांव में रखने की सलाह दी गई है।