news-details

यूपी में बढ़ रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ. धीमान

You can share this post!


रक्तचाप -26महासम्मेलन  में जुटे चिकित्सा विशेषज्ञ

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर । रविवार को आइएमए व स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दूबेपुर में आयोजित "रक्तचाप-26" के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे पद्मश्री से सम्मानित एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ के निदेशक प्रोफेसर डॉ आर.के.धीमन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज लगभग हर डिस्ट्रिक्ट में एक मेडिकल कॉलेज है जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले ऐसा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का विजन है। उन्होंने कहा कि आज लाइफस्टाइल चेंज होने से काफी बीमारियां बढ़ी हैं। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हरिशंकरी के पौधे को रोपित किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर डॉ के.के.त्रिपाठी, आईएमए अध्यक्ष वरिष्ठ सर्जन डॉ ए.के.सिंह व आयोजन सचिव व वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट डॉ राजीव श्रीवास्तव, सीएमओ भारत भूषण,सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित तमाम चिकित्सकों ने उच्च रक्तचाप के बढ़ते खतरों एवं निदान पर विचार व्यक्त किये।रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दूबेपुर में "रक्तचाप-26" महासम्मेलन का आगाज़ हुआ जिसमें स्वस्थ कल के संकल्प के साथ देश के दिग्गज चिकित्सा विशेषज्ञों ने उच्च रक्तचाप,डायबिटीज,फैटी लीवर के बढ़ते खतरों और निदान पर महामंथन करते हुए अपने विचार साझा किये। इस महासम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एसजीपीजीआईएमएस (SGPGIMS), लखनऊ के निदेशक और 'पदम श्री' से सम्मानित प्रो. डॉ. आर.के. धीमान बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में 'पदम श्री' से सम्मानित प्रो. डॉ.के.के.त्रिपाठी शामिल हुए। देश के नामी-गिरामी चिकित्सकों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के अंत में मीडिया से मुखातिब मुख्य अतिथि ने एक सवाल कि आज यूपी में अगर बात की जाए तो आज पहले की तुलना में मेडिकल कॉलेजेस की भी संख्या में इजाफा हुआ है और साथ में जो चिकित्सक हैं उनकी भी संख्या में इजाफा हुआ है। बावजूद इसके डायबिटीज, हाइपरटेंशन और लीवर जैसी तमाम जो बीमारियां हैं उनमें भी इजाफा ही होता जा रहा है। तो कैसे निजात मिलेगा और इस पर लेकर क्या कहना चाहेंगे?"इस पर डॉ धीमन ने कहा कि "आपने दो चीज़ों का ट्रेंड बताया है। एक तो हमारे डॉक्टर्स का ट्रेंड बताया, दूसरा बीमारियों का ट्रेंड बताया है। जी। मेडिकल कॉलेज का ट्रेंड बताया है। जो बीमारियों का ट्रेंड है वो तो पिछले 50 साल से चलता ही जा रहा है। इधर जो है, हम लोगों का जो लाइफस्टाइल है, चेंज हो गया है। मोटापा बढ़ गया है, डायबिटीज बढ़ गई है, हाइपरटेंशन बढ़ गया है। तो ये... इस समय बहुत तेजी से, बिल्कुल तेजी से ऊपर जा रहा है।तो आने वाले समय में आप सुनते ही हैं 30-40 साल के आदमी को या औरत को जो है हार्ट अटैक हो गया, स्ट्रोक हो गया लेकिन मैं यहाँ पर ये कहना चाहूँगा जो आपने कहा है कि जो बीमारियां बढ़ रही हैं उसी अनुपात में डॉक्टर्स, पैरामेडिकल्स, जैसे कि नर्सिंग, टेक्नीशियन वो बढ़ने चाहिए। सरकार ने इसमें बहुत ही अच्छा कदम उठाया है, जिसकी वजह से मैं कहना चाहूँगा लगभग हर डिस्ट्रिक्ट में एक मेडिकल कॉलेज है।एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज मैं इसके बारे में बोला भी, और मैंने ये भी कहा यहाँ के जो चिकित्सक हैं, प्रिंसिपल्स हैं या हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट हैं, कि यहाँ का जो क्वालिटी है ऑफ़ एजुकेशन... पेशेंट ट्रेनिंग का, उसको बढ़ाया जाए। जिससे आने वाले समय जो है, उत्तर प्रदेश का एक सुनहरा समय हो।"