
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति का नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में 30,160 मेगावाट की रिकॉर्ड पीक डिमांड को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जो अब तक की सबसे बड़ी बिजली आपूर्ति में शामिल है।ऊर्जा विभाग के अनुसार, लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे हालात में मजबूत विद्युत प्रबंधन और बेहतर आधारभूत ढांचे की बदौलत निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई।A. K. Sharma ने कहा कि नए उपकेंद्रों की स्थापना, ट्रांसमिशन नेटवर्क मजबूत करने और लगातार निगरानी से प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से गर्मी के दौरान सतर्क रहकर बिजली आपूर्ति बनाए रखने की अपील की।