news-details

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी, कई जिलों में अलर्ट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लखनऊ, बिजनौर समेत 5 जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। इस दौरान बादल गरजने और बिजली कड़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस बनी रही। बाराबंकी, आगरा और बरेली में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।वहीं कानपुर, वाराणसी और अन्य कई जिलों में तेज धूप निकली, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव को छोड़कर बाकी 70 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इसके साथ ही 38 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है, जिनमें 21 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट शामिल है। IMD के अनुसार अगले 24 घंटे तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिससे आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और गर्मी फिर से बढ़ने लगेगी।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी आएगी और तेज धूप के कारण गर्म हवाएं चल सकती हैं। अनुमान है कि मानसून 18 जून तक पूर्वांचल के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा और 22 जून तक लखनऊ तक पहुंच सकता है।गोरखपुर, आगरा, बरेली और अन्य जिलों में भी कहीं हल्की बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। लोगों को मौसम बदलने के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है।