news-details

यूपी चुनाव में सीटों पर नहीं, भाजपा को हटाने पर फोकस: कांग्रेस

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कानपुर के तिलक हाल में प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनमोहन सिंह कटोच ने कहा कि फिलहाल 200 या 400 सीटों पर चर्चा नहीं हो रही है। पार्टी की प्राथमिकता भाजपा को सत्ता से हटाना है। चुनावी रणनीति नेतृत्व बंद कमरे में तय करेगा और सही समय पर इसका खुलासा किया जाएगा। कटोच ने आरोप लगाया कि विरोधी दलों के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मतदाताओं के नाम हटाने के मानदंड सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में रैली आयोजित की जाएगी।कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर भावनात्मक मुद्दों के जरिए सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय सचिव जगदीश चन्द्र जांगिड़ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में रोजगार पार्टी का प्रमुख मुद्दा रहेगा। प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला मौजूद रहे।वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के शपथ ग्रहण से जुड़े विवाद पर बताया कि मामले में अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को होगी। इसके बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।