news-details

यूपी-112 की तत्परता से टली बड़ी घटना

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। डायल-112 पीआरवी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ खजुराहो-महोबा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से बैठी है। सूचना मिलते ही पीआरवी-7334 की टीम मौके पर पहुंची और खंभा संख्या 1272/01 के पास महिला मुस्कान मंसूरी को उसके बच्चों जोया और साहिल के साथ रेलवे पटरी पर बैठा पाया। खजुराहो मेमू एक्सप्रेस के आने का समय नजदीक होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर थी। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए महिला और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पूछताछ में महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास करने की बात बताई। पुलिस ने महिला की काउंसिलिंग कर उसे समझाया और बाद में स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में हुई इस सराहनीय कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।