
pardarshi vikas news amethi
बाबा साहब डॉ अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के सैटेलाइट कैम्पस में अम्बेडकर जयंती मनाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि यहां मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने यहां अम्बेडकर प्रतिमा लगवाने के साथ पेयजल व्यवस्था के लिए आर ओ लगवाने की घोषणा की। राजेश अग्रहरि ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर युग पुरुष थे। उन्होंने दुनिया को समानता और ज्ञान के विचार को आगे बढ़ाने का प्रेरणास्पद संदेश दिया है। सैटेलाइट कैम्पस के निदेशक और स्टाफ के साथ उन्होंने पौधरोपण भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष जगन्नाथ पांडेय भी साथ रहे।
