
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीवन धारा योग एंड वैलनेस, हरदोई रोड स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट्स में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ संस्था द्वारा संचालित विभिन्न योग प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। योग शिक्षिका डॉ. मधु मिश्रा ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के माध्यम से तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभों की विस्तार से जानकारी दी।संस्था के निदेशक कैप्टन सरकार हैदर रिजवी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। योग, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित इस आयोजन का समापन स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ किया गया।