news-details

योगी सरकार का ऐतिहासिक तोहफा

You can share this post!




पारदर्शी विकास न्यूज़  बांदा। खरीफ सीजन से पहले किसानों को राहत देते हुए कृषि विभाग ने दलहन, धान, मक्का और श्री अन्न (ज्वार, बाजरा, रागी) के उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिनीकिट मुफ्त उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। इसके साथ ही उन्नत और संकर बीजों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। कृषि विभाग के अनुसार योजना का लाभ केवल पंजीकृत किसानों को मिलेगा। इसके लिए किसानों को 10 जून तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।कृषि निदेशक डॉ. ए.के.एस. यादव ने बताया कि मोटे अनाजों और दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। इससे विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों की खेती की लागत कम होगी और कम पानी वाले क्षेत्रों में भी बेहतर उत्पादन संभव हो सकेगा। किसानों से समय रहते पंजीकरण और बुकिंग कराने की अपील की गई है।