
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में योग सप्ताह (15 से 21 जून) एवं 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर बैठक हुई। सीडीओ ने बताया कि 21 जून को पर्यावरण पार्क, सीताकुंड के निकट मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने सभी विभागों को योग सप्ताह के दौरान विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित कर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित की गई है।