news-details

योग सप्ताह का शुभारंभ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले में योग सप्ताह का शुभारंभ बुधवार को शहीद पार्क में भव्य योग शिविर के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद औरैया एवं तिलक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश और मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में मास्टर ट्रेनर एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया।नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है। वहीं तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार बताया।कार्यक्रम में आयुष विभाग, नगर पालिका, चिकित्सा विभाग और महाविद्यालय के शिक्षक-छात्रों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि योग सप्ताह का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।शिविर के अंत में प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।