
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी
आयोजित जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता–2026 में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के 220 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है और यह शरीर, मन व आत्मा के संतुलित विकास का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक डॉ. राजकुमार मिश्र ने स्वर्ण पदक, एम.ए. योग के छात्र राज सिंह ने स्वर्ण पदक, सीमा देवी ने स्वर्ण पदक तथा कुणाल गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों ने भी विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कियाकार्यक्रम में योग को स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया गया और इसे जीवन में अपनाने की अपील की गई।