news-details

योग समर कैंप के प्रतिभागियों का भव्य सम्मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गोविंद नगर स्थित आर्य समाज वेद मंदिर में आदियोगी योगासन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित योग समर कैंप-2026 का भव्य सम्मान समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योग शिविर के प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि उर्सला मेमोरियल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एल. विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम में आर्य समाज वेद मंदिर के संरक्षक अशोक कुमार पुरी, बाल गोविंद अवस्थी, प्रधाना सरोज अवस्थी, प्रधान जयदेव आर्य, मंत्री सुशील आर्य, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता, आचार्य विनोद आर्य, दीपक अरोड़ा, योगाचार्य वीर सिंह, योगाचार्य राम विलास, योगाचार्य जय नारायण और योगाचार्य शोभा सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।मुख्य अतिथि डॉ. एम.एल. विश्वकर्मा ने योग समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ‘आर्य वीर’ और ‘आर्य वीरांगना’ की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज वेद मंदिर के संरक्षक अशोक कुमार पुरी ने मुख्य अतिथि डॉ. विश्वकर्मा को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में बड़ी संख्या में प्रतिभागी, अभिभावक और योग प्रेमी उपस्थित रहे।