news-details

योगाभ्यास का हुआ शुभारम्भ

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदासोमवार को 12 वां अर्न्तराष्ट्रीय विश्व योग दिवस का शुभारम्भ शहर के प्राचीन अवस्थी पार्क में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि आलोक सिंह शिक्षक विधायक प्रतिनिधि, व रमेश पटेल प्रबन्धक विश्व योग ट्रस्ट व अध्यक्षता अमित आसेरी आई0ए0एस0 जिलाधिकारी बाँदा ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। डा0 सत्येन्द्र पटेल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का बैच अलंकरण कर पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। योगाभ्यास योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत (राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक) द्वारा कराया गया।