
Pardarshi Vikas News Lalitpur
थाना जखौरा पुलिस ने अवैध वसूली के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसपी मो. मुश्ताक के निर्देशन और एएसपी व सीओ के पर्यवेक्षण में की गई। 21 अप्रैल को दर्ज शिकायत में आरोपियों पर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई थी। 23 अप्रैल को ग्राम सिलगन निवासी गोविंददास लोधी, सौरभ लोधी, आर्यन लोधी और अमोल लोधी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।