news-details

वायरल वीडियो के बाद अजय ठाकुर का पलटवार

You can share this post!


जांच हो, गलत हूं तो कार्रवाई करें:अजय ठाकुर

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अजय ठाकुर ने मंगलवार दोपहर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बाइक काफिले वाले वीडियो को लेकर सफाई दी। करीब 2 मिनट 46 सेकेंड के वीडियो में अजय ठाकुर ने दावा किया कि वायरल वीडियो पुराना है और उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।अजय ठाकुर ने वीडियो में कहा कि कुछ लोग उसके नाम का इस्तेमाल कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उसने कहा कि अगर वह गलत है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे, लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोग 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उसके नाम को लेकर राजनीति कर रहे हैं।दरअसल, सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें अजय ठाकुर को जरौली इलाके में कई बाइकों के काफिले के साथ जाते हुए दिखाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।अजय ठाकुर का कहना है कि वायरल वीडियो 17 अगस्त 2025 का है। उसके अनुसार उस दिन एक तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें वह शामिल हुआ था। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पुराने वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया है।गैंगस्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पुलिस और समाज को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उसने पुलिस अधिकारियों से वीडियो की जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की अपील की।बता दें कि अजय ठाकुर को हाल ही में रावतपुर पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला ने उस पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने करीब दो महीने बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी।जमानत के बाद अजय ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोगों का धन्यवाद किया था। इसके बाद बाइक काफिले वाला वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुराना है और उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे। अगर मैं गलत हूं तो मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाए। कुछ लोग मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि सच्चाई सामने लाई जाए।- अजय ठाकुर