
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
चांदा थाना क्षेत्र में वायरल मारपीट वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है।पूर्व विधायक अनूप संडा, इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान और जिला महासचिव सलाहुद्दीन अहमद समेत कई नेताओं ने कहा कि मारपीट के आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होना चिंताजनक है। पार्टी ने विवादित वीडियो हटाने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियों पर रोक लगाने की भी मांग की है।सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी।