news-details

व्यापारियों और बैंक मैनेजरों के साथ पुलिस की बड़ी बैठक

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kushinagar

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशासन ने अहम पहल की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के विभिन्न व्यापार मंडल समितियों के सदस्यों और बैंकों के मैनेजरों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर विशेष फोकस किया गया। व्यापारियों और बैंक प्रतिनिधियों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डीपफेक और फर्जी निवेश योजनाओं जैसे खतरों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी और नाइट पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने सभी व्यापार मंडलों और बैंक कर्मियों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें और ग्राहकों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और बैंक कर्मियों को साइबर अपराध से जुड़े डाटा को शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।