news-details

व्यापारियों ने सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार को सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में दिया गया।व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की प्रक्रिया में बदलाव की मांग की। उनका कहना है कि सैंपलिंग के दौरान रिटेलर के साथ निर्माता को भी पक्षकार बनाया जाता है, लेकिन निर्माता को फार्म-5 क की सूचना पंजीकृत डाक से नहीं भेजी जाती। मांग की गई कि यदि निर्माता को पक्षकार बनाया जाए तो उसे तत्काल विधिवत सूचना दी जाए।इसके साथ ही व्यापारियों ने कहा कि कई मामलों में जांच रिपोर्ट कई महीनों बाद मिलती है, जबकि नियमों के अनुसार 14 दिन के भीतर रिपोर्ट जारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी सरकारी प्रयोगशालाओं को निर्धारित समयसीमा में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी करने की मांग की।व्यापारियों ने यह भी सुझाव दिया कि यदि रिटेलर या होलसेलर खरीद का वैध बिल प्रस्तुत करता है, तभी निर्माता को सैंपल प्रक्रिया में शामिल किया जाए। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे और उन्होंने खाद्य सुरक्षा नियमों को सरल और पारदर्शी बनाने की अपील की।