news-details

व्यापारियों की समस्याएं सुन अमेठी पहुंचे बनवारी लाल कंछल

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल शनिवार को अमेठी पहुंचे। जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।एक निजी होटल में आयोजित बैठक में जिलेभर से आए व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने बिजली, गैस वितरण सहित अन्य मुद्दों के समाधान की मांग की। कंछल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य व मेडिकल बीमा, व्यापारी पेंशन में वृद्धि, कम ब्याज पर ऋण, दुकानों के लिए बीमा सुविधा और लाइसेंस की आजीवन वैधता जैसी मांगों को उठाया।कंछल ने व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया। बैठक में जिले के विभिन्न बाजारों के व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।