news-details

व्यापार मंडल का बरेली अधिवेशन को लेकर जनसंपर्क

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में बरेली में होने वाले प्रादेशिक अधिवेशन को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कल्याणपुर क्षेत्र के व्यापारियों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और अधिवेशन की जानकारी दी गई।व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों के अधिकारी बाजारों में पहुंचकर हटाने की चेतावनी दे रहे हैं, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। इस पर जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा है और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा।संपर्क अभियान के बाद 40 से अधिक व्यापारी पदाधिकारी बरेली के लिए रवाना हुए। 31 मई और 1 जून को स्पर्श रिसॉर्ट में होने वाले दोदिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर और युवा व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से व्यापारी नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।अधिवेशन में जीएसटी सरलीकरण, मंडी टैक्स व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, साइबर अपराध से सुरक्षा, ई-कॉमर्स के प्रभाव और युवा उद्यमिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।