
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। श्री शिवप्रताप इंटर कालेज अमेठी में प्रबंधक की ओर से प्रधानाचार्य पद पर नियम विरुद्ध कार्यभार ग्रहण कराए जाने को लेकर विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। प्रकरण उच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। हाईकोर्ट की ओर से दिए गए दिशानिर्देश के क्रम में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने पक्षों को बुलाकर सुनवाई की।शिवप्रताप इंटर कालेज अमेठी के प्रधानाचार्य नवल किशोर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रबंधक ने वरिष्ठतम शिक्षक संजय कुमार राव को कार्यभार न देकर प्रबंधक ने लगभग नौ महीने जूनियर शिक्षक दिग्विजय सिंह को दे दिया है। संजय कुमार राव ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।सूत्रों का कहना है कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद दिग्विजय सिंह हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने किसी भी तरह का स्थगनादेश देने के बजाय पत्रावली बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को वापस कर दी है और नियमानुसार प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने प्रबंधक योगेन्द्र नाथ सिंह, संजय कुमार राव और दिग्विजय सिंह सिंह को बुलाकर मामले की सुनवाई की।