
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर कसया नगर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान” द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान को उस समय नई ऊर्जा मिली, जब संस्था सदस्य ऋषिकेश मिश्र ने अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ के पावन अवसर पर धर्मपत्नी विभा मिश्रा के साथ अपने आवासीय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर परिवारजनों एवं संस्था के सदस्यों की भी सहभागिता रही।पौधरोपण करते हुए दंपति ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। उन्होंने कहा कि पौधे केवल वातावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ जीवन देने का मजबूत आधार भी तैयार करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ एवं अन्य विशेष अवसरों को पौधरोपण से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।संस्था के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि संस्था का पौधरोपण अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। लोग अब अपनी निजी खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जो समाज के लिए अत्यंत सराहनीय है।इस अवसर पर अवधेश मिश्र, किरन बाला मिश्रा, पूनम मिश्रा, आशुतोष द्विवेदी, सुप्रिया दुबे, मयंक मणि, अभिलाषा मिश्रा, मौली राम मणि त्रिपाठी, श्वेता उपाध्याय, प्रियंका पांडेय, आदित्य मिश्र, आदर्श मिश्र तथा संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।