
बुद्ध स्थली कुशीनगर में उमड़ी लोगों की भीड़, विकास और जनसेवा के संकल्प को किया दोहराया
सरफराज अली मीर
कुशीनगर/पारदर्शी विकास ब्यूरो। जनता की समस्याओं के समाधान और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ने रविवार को बुद्ध स्थली कुशीनगर में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनका उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई में राजस्व, सड़क, बिजली, पानी, आवास और अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखें।विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में भी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।इस अवसर पर एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह तथा थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, बीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश दुबे, छेदी शर्मा, राज पाठक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय तथा समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।