news-details

विधानसभा के नोटिस पर भी नहीं भेजी रिपोर्ट?

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आर्यनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने परमट स्कूल विवाद को लेकर जिला प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विशेषाधिकार हनन से जुड़े मामले में विधानसभा द्वारा मांगी गई रिपोर्ट तय समय के बाद भी जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर की ओर से नहीं भेजी गई।विधायक अमिताभ बाजपेई ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने 20 मई 2026 को परमट स्कूल विवाद में अपने विशेषाधिकार हनन की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से की थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने 29 मई को कानपुर के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर 15 कार्यदिवस के भीतर पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी थी।उन्होंने कहा कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं भेजा गया। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने 24 जून को दोबारा पत्र जारी कर अधिकारियों को पांच दिन के भीतर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।अमिताभ बाजपेई का आरोप है कि उनकी जानकारी के अनुसार अब तक भी विधानसभा को रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक विधायक के विशेषाधिकारों की अनदेखी है, बल्कि विधानसभा जैसी सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के निर्देशों को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन का विधायिका के प्रति यह रवैया उचित नहीं है और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से विधानसभा के निर्देशों का पालन करना चाहिए। फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।