
Pardarshi Vikas News Lucknow
विकास वंचित इंसान पार्टी, VVIP पार्टी उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद बाहुल्य पूर्वांचल की 44 सीटों, अवध की 28 सीटों, बन्देलखण्ड की 2 एवं पश्चिगी उत्तरप्रदेश की 18 सीटों पर कुल 92 सीटों पर विधानसभा वर्ष 2027 में पार्टी चुनाव लडेगी।
अच्छे लाल निषाद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष एवं निहारिका गिरि को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके आने से संगठन एवं पार्टी को मजबूती मिलेगी।
आशीष दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि VVIP पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है- एक समतावादी, न्यायसंगत और प्रगतिशील उत्तर प्रदेश का निर्माण करना। अन्याय के सामने कभी पीछे न हटना, संविधान हमें सिखाता है कि कानून बराबरी हर नागरिक का हक है और इसके लिए शिक्षित, संगठित और संघर्षरत रहना होगा। हर वर्ग के वंचित समाज के व्यक्तियों को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़कर विधानसभा पहुंचाना तथा सामाजिक-आर्थिक हर स्तर पर हमें क्रांति की आवश्यकता है। जाति, लिंग धर्म के भेद को मिटाकर असत्य और शोषण के खिलाफ खड़ा होना है। सत्ता की कुर्सी जनता की सेवा का माध्यम होना चाहिए, स्वार्थपूर्ति की नहीं।
इसी भावना को अपने हृदय में संजोकर हम नए उत्तर प्रदेश का निर्माण करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव, अच्छेलाल निषाद, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, पवन कुमार सहनी, जिलाध्यक्ष, महाराजगंज, कार्तिक निषाद, जिलाध्यक्ष प्रयागराज, सिद्वार्थ कुमार, जिलाध्यक्ष, मिर्जापुर, प्रेम कुमार निषाद जिलाध्यक्ष, संतकबीरनर, रोहित निषाद, आशीष साहनी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।