
अमेठी।आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही मृतक एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने तथा मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षित करने और मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय व रैंप जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। बैठक में सीडीओ पूजा साहू, एडीएम ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।