
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। पंचायत और स्थानीय निकायों से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर पार्टी तेजी से काम कर रही है।यह बातें कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम मधुरिया निवासी एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव सिया शरण पाण्डेय ने एक भेंटवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी बनने की प्रबल संभावना है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसान, मजदूर, पिछड़ा वर्ग और युवाओं की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है। पार्टी संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह के विचारों और खुशहाल भारत के सपनों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशन में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव श्री त्यागी और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी पूर्वांचल में सामाजिक समीकरणों को साधते हुए जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।रालोद नेता ने कहा कि पार्टी कौशल विकास, निवेश, औद्योगिक प्रगति और शैक्षणिक उत्थान से जुड़ी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दे रही है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन विस्तार अभियान तेज किया गया है।उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों और संवैधानिक मूल्यों को लेकर पार्टी जनता के बीच जागरूकता अभियान भी चलाएगी। आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल पूर्वांचल की राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है।