news-details

विद्युत व्यवस्था सुधार पर बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नवीन सभागार सरसैया घाट में जिला विद्युत समिति (R.D.S.S.) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और केस्को अधिकारियों ने शहर की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने पर चर्चा की। बैठक में स्मार्ट मीटर की तेज रीडिंग की शिकायतों पर चेक मीटर लगाने, जर्जर व निष्प्रयोज्य विद्युत खंभों को बदलने और खराब सी-पैनल व बी-पैनल की मरम्मत कराने के सुझाव दिए गए।फाल्ट रिपेयरिंग टीम को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने, अंडरग्राउंड विद्युत कार्य पूरे क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने और पुराने खंभे हटाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही विद्युत कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत जल्द कराने की बात कही गई।बैठक में नए विद्युत कनेक्शन के लिए कैंप लगाने और पेयजल टंकियों से जुड़ी विद्युत समस्याओं की अलग निगरानी करने पर भी चर्चा हुई।सांसद अशोक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली व्यवस्था को लेकर सुझाव रखे। केस्को एमडी नेहा जैन ने समस्याओं के समाधान और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।बैठक में सांसद रमेश अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक नीलिमा कटियार, अमिताभ बाजपेयी, हसन रूमी, सरोज कुरील, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।