news-details

विद्युत करेंट से एक युवक की मौत

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  जामो।  थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेहटी गांव के पास खेत में  एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  रविवार की रात्रि लगभग नौ बजे ग्राम सभा बरेहटी निवासी अंशु गुप्ता पुत्र हंस कुमार गुप्ता उम्र 21 वर्ष अपने खेत पर लगे कटीले तार जिसमें डी सी करंट प्रवाहित था, डी सी करंट लगने से युवक बेहोश होकर जमीन में गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना ले गए। हालत गंभीर देखते हुए  डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया। परिजनो ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुलतान पुर ले गए जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।