
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली रामगंज अन्तर्गत खरगापुर गांव के एक युवक की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। युवक पड़ोस के गांव में इलेक्ट्रिक बेल्डिंग करने गया था। युवक की मौत से खरगापुर में शोक का माहौल है। मृतक के घर पर शोक संवेदना को लोगों की भीड़ बनी हुई है।
गाजीपुर -खरगापुर गांव का संदीप विश्वकर्मा बेल्डिंग का काम करता था। शनिवार को भावापुर में काम करने गया था।छत पर बेल्डिंग करते समय विद्युत करेंट का शिकार हो गया। युवक की उम्र -28वर्ष है।सी एच सी के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।