news-details

विद्युत करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत,मचा कोहराम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी/संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के पूरे मुरारपुर उत्तरगांव में   एक मकान के ऊपर पानी की टंकी साफ करते समय पास स्थित 11000बोल्टेज की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचाया हुआ है। गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सोमवार की सुबह पूरे मुरारपुर उत्तरगांव निवासी साधू गांव के ही एक मकान के ऊपर पानी की टंकी साफ करते समय पास स्थित 11000बोल्टेज की विद्युत लाइन की चपेट में आने से  मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है।