news-details

वृंदावन पहुंचे कुमार विश्वास, परिवार संग किए मंदिर दर्शन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कवि कुमार विश्वास पत्नी और दो बेटियों के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। शनिवार को उन्होंने आश्रम वात्सल्य ग्राम स्थित संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल में साध्वी ऋतम्भरा और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान बच्चों को “राम दृष्टा भी हैं, राम दृष्टि भी हैं...” भजन भी सुनाया। उन्होंने छात्राओं को शनि जयंती का महत्व बताते हुए कहा कि 8 साल तक के बच्चों पर शनि की छाया नहीं पड़ती और हमेशा कृपा बनी रहती है।कुमार विश्वास ने भोजशाला मामले में आए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राजा भोज द्वारा निर्मित मां सरस्वती के मंदिर पर ऐतिहासिक न्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और अस्मिता से जुड़े मामलों में अदालत का फैसला सकारात्मक संदेश देता है।इसके बाद वह परिवार के साथ वृंदावन की गलियों में ई-रिक्शा से घूमते नजर आए। उन्होंने रंगनाथ मंदिर और केशी घाट पर दर्शन-पूजन किया। मंदिर प्रबंधन ने उन्हें प्रसादी धोती और प्रसाद भेंट किया। कुमार विश्वास की पत्नी और बेटियों ने चेहरे पर चंदन से ‘राधा’ नाम लिखवाया।यमुना तट पर उन्होंने हरे कृष्णा भजन पर ताली बजाकर भक्ति में हिस्सा लिया। उनकी बेटी ने पुंडरीक गोस्वामी की पत्नी के साथ नृत्य भी किया। इस दौरान कुमार विश्वास भी भजन पर झूमते नजर आए।