news-details

वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, आवासीय कक्षों और बुजुर्गों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की।निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धजनों को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।इस दौरान तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।