news-details

विदुर प्रसंग ने दिया सत्य और धर्म का संदेश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। नगर के सिविल लाइन गोलाघाट स्थित डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। काशी से पधारे कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रभाकर पाण्डेय ने व्यासपीठ से कथा का रसपान कराया। उन्होंने विदुर प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि विदुर सत्य, धर्म, नीति और विवेक के प्रतीक थे। उन्होंने सदैव अन्याय का विरोध कर धर्म का साथ दिया। विदुर प्रसंग हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा में डॉ. डी.एस. मिश्र, अरुण द्विवेदी, डॉ. के.पी. द्विवेदी, प्रो. विनायक कुमार तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा प्रतिदिन शाम चार से रात आठ बजे तक हो रही है।