news-details

वेतन विवाद पर लेखपालों की कलमबंद हड़ताल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश कानपुर। एक दिन का वेतन रोके जाने के आदेश के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील सदर इकाई ने मंगलवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते तहसील से जुड़े राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना है।लेखपाल संघ का आरोप है कि कई कर्मचारियों का वेतन बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए रोक दिया गया है। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग और लंबित समस्याओं के समाधान न होने से लेखपालों में नाराजगी बढ़ी है।तहसील मंत्री अमित कुमार दीक्षित ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक तहसील सदर के लेखपाल कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।संघ पदाधिकारियों ने प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।