news-details

वैट सर्वर बंद होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

 वैट (पुरानी कर प्रणाली) का सर्वर बंद होने से उत्पन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 विजय प्रकाश राम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वैट सर्वर बंद होने से हजारों छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों के पुराने रिफंड और केस लंबित पड़े हैं। जीएसटी लागू होने से पहले के मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।पवन गुप्ता ने कहा कि वर्षों पुराने रिफंड सिर्फ सर्वर बंद होने के कारण अटके हैं, जो व्यापारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक शहर होने के बावजूद कानपुर के व्यापारी इस समस्या से गंभीर रूप से प्रभावित हैं।कांग्रेस ने जीएसटी से जुड़े मुद्दे भी उठाए, जिनमें ई-वे बिल में छोटी गलतियों पर कार्रवाई रोकने, पंजीकरण में त्रुटि सुधार का मौका देने और पुराने मामलों को दोबारा न खोलने की मांग शामिल है।मामले पर एडिशनल कमिश्नर विजय प्रकाश राम ने सर्वर बंद होने की बात स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि इसे शासन स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।