news-details

वोट बचाओ -देश बचाओ रैली आज, अमेठी के सैकड़ों कांग्रेसी रामलीला मैदान दिल्ली गए

You can share this post!

 

 

अमेठी। 

शनिवार को लोकतंत्र, संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के संकल्प के साथ  दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी,अमेठी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में अमेठी संसदीय क्षेत्र से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली के लिए रवाना हुए।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक राहुल गांधी जी की अगुवाई में आयोजित इस महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। जिले के विभिन्न ब्लॉकों,नगर क्षेत्रों एवं ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, युवा,महिला कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेसजन दिल्ली कूच कर रहे हैं।जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि यह महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा का जनसंकल्प है। वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है और इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से संघर्षरत है।उन्होंने कहा कि अमेठी की धरती से दिल्ली पहुंच रही हजारों कांग्रेसजनों की आवाज लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।