news-details

विषैली गोली खाने से किशोरी की हालत बिगड़ी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/ संग्रामपुर । थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में बुधवार को एक 14 वर्षीय किशोरी ने घर में रखी विषैली गोली खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, केशवपुर निवासी जितेंद्र कुमार की 14 वर्षीय पुत्री ने बुधवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच घर में रखी फिनायल की गोली का सेवन कर लिया। घटना के समय घर में अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद जानकारी मिलने पर किशोरी के भाई ने उसे तुरंत निजी साधन से सीएचसी संग्रामपुर पहुंचायाअस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और फिलहाल किशोरी की हालत पर निगरानी रखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और बच्ची को अनुशासन में रखने के लिए कभी-कभी डांट-फटकार की जाती थी। उनके अनुसार, घर में अकेले होने का फायदा उठाकर उसने यह कदम उठा लिया। समय पर अस्पताल पहुंच जाने से उसकी जान बच गई और अब उपचार जारी है।पुलिस व स्वास्थ्य विभाग मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।चिकित्सकों ने ऐसे मामलों में जहरीले पदार्थों को बच्चों की पहुंच से दूर सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है।