news-details

विश्वकर्मा समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं: डा. अनिल शर्मा

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा/बबेरू। विश्वकर्मा ब्रिगेड बांदा द्वारा रविवार को बबेरू स्थित मां मढ़ी दाई मैरिज हाल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धनराज विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ हो रही घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि समाज पर हो रहे अत्याचार और अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से आर्थिक रूप से मजबूत बनने और रोजगार के अवसर बढ़ाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य गंगासागर विश्वकर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जुलाई 2026 में अतर्रा में एक विशाल विश्वकर्मा महा सम्मेलनन आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज पर हो रहे अत्याचार, अपहरण और अन्य घटनाओं के विरोध में आवाज बुलंद की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश विश्वकर्मा ने किया। बैठक में किशोरीलाल विश्वकर्मा, श्यामबिहारी शर्मा, रामकिशुन विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, गोरेलाल विश्वकर्मा सहित दो दर्जन से अधिक समाज के लोग उपस्थित रहे।