
पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम मधुरिया स्थित विंध्यवासिनी चौराहे पर बुधवार को “विश्वकर्मा मोबाइल रिपेयर” प्रतिष्ठान का किसान नेता सिया शरण पाण्डेय एवं डॉ. अजय शर्मा द्वारा फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।समारोह को संबोधित करते हुए रालोद नेता एवं किसान नेता सिया शरण पाण्डेय ने कहा कि आज का युवा यदि दृढ़ निश्चय और मेहनत के साथ किसी भी कौशल को अपनाए, तो वह आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई पहचान स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार ही ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। युवा अपने हुनर और ज्ञान के बल पर समाज और दुनिया में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल रिपेयरिंग जैसी सुविधाओं की उपलब्धता से आम उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। अब लोगों को छोटी-छोटी तकनीकी समस्याओं के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आकाश शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में यह मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर खोला गया है, जहां सभी कंपनियों के मोबाइल स्क्रीन रिप्लेसमेंट, चार्जिंग समस्या समाधान, वाटर डैमेज रिपेयर, बैटरी रिप्लेसमेंट एवं अन्य तकनीकी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।इस अवसर पर दीपक पाण्डेय, अंगद पासवान, विकास विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, सुधांशु पाठक, अनिकेत पाठक, इरफान अंसारी, अतुल शर्मा, रवि शर्मा, अभिषेक ठाकुर, विकास मद्धेशिया, अभिषेक गोंड, नितिन पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।