news-details

विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रावतपुर गांव स्थित अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भवानी भीख तिवारी, डॉ. उमेश पालीवाल, अंगद सिंह, पूजा अवस्थी, डॉ. सौरभ सिंह एवं केएन द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर समाज व राष्ट्रहित में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा दान बताया। मुख्य अतिथि भवानी भीख तिवारी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र अग्निहोत्री, रामप्रकाश मिश्र, शेष नारायण त्रिवेदी, प्रवीण पांडे, सतीश अरोड़ा, इंजीनियर एसके कमल, शशिधर, डॉ. राहुल गौतम एवं आरके निगम सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।