
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। विश्व साइकिल दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा “संडे ऑन साइकिल” विशेष कार्यक्रम के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।रैली का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने अटल पथ चौराहा (चौरा देवी) से हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी साधन है।इस रैली में कुल 92 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 54 बालक और 38 बालिकाएं शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ साइकिल चलाकर “फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण” का संदेश दिया।रैली का समापन राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों को जलपान वितरित किया गया। जिला खेल कार्यालय ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, संगठनों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।